फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Significant damage to the forward posts ITBP

आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों को खासा नुकसान

Wed, 04 Mar 2015 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़ Updated Wed, 04 Mar 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
जिले में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी गरज के साथ बारिश हुई। उच्च हिमालयी क्षेत्रों से मिल रही सूचनाओं में कहा गया है कि बर्फीले तूफान से आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों को खासा नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से मौसम सुधारने की उम्मीद जताई है। होली में मौसम के खलल डालने के आसार नहीं है।
विज्ञापन

आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी से मिली जानकारी के अनुसार दो मार्च की रात आए बर्फीले तूफान से कालापानी में जवानों के लिए बनाया गया किचन और डाइनिंग रूम ध्वस्त हो गया। इससे करीब दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसी तरह कुटी स्थित आईटीबीपी की चौकी की सुरक्षा दीवार ढह गई। इसकी मरम्मत में दो लाख रुपए खर्च होंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में बुधवार दिनभर तेज हवाओं का असर बना रहा और शाम को गरज के साथ बारिश हो गई। इस कारण न्यूनतम तापमान दो डिग्री और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुनस्यारी में आज सुबह न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री रहा। मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि इस समय नमी की मात्रा बहुत अधिक है। ऐसे में छिटपुट बारिश हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed