{"_id":"653018c2916fb138c7021e76","slug":"sick-third-eye-appeals-to-traders-when-crime-occurs-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-5921-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तीसरी आंख बीमार, अपराध होने पर व्यापारियों से लगाते हैं गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तीसरी आंख बीमार, अपराध होने पर व्यापारियों से लगाते हैं गुहार
Wed, 18 Oct 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में सुरक्षा के लिए लगाए गए 39 सीसीटीवी छह माह से अधिक समय से खराब पड़े हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के साथ आपराधिक घटनाओं की जांच में भी पुलिस को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पुलिस को जब कभी सीसीटीवी फुटेज की जरूरत पड़ती है तो व्यापारियों और अन्य लोगों की ओर से लगाए गए सीसीटीवी फुटेज खंगालती है।
विधायक मयूख महर ने वर्ष 2015 में विधायक निधि से पिथौरागढ़ नगर में 39 और घाट चौकी में दो सीसीटीवी लगवाए थे। सीसीटीवी लगाने के लिए नगर पालिका को कार्यदायी संस्था बनाया गया था। इन कैमरों का नियंत्रण कक्ष एसपी कार्यालय परिसर में बनाया गया था।
सीसीटीवी लगने से पुलिस को यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ ही आपराधिक घटनाओं का खुलासे करने में सहायता मिल रही थी। नगर के किसी भी हिस्से में जाम लगने की स्थिति में कंट्रोल रूम से यातायात पुलिस को सूचित किया जाता था। वर्तमान में सभी 39 सीसीटीवी खराब होने से पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इन स्थानों पर हैं सीसीटीवी
सिल्थाम, भाटकोट तिराहा, वड्डा तिराहा, टनकपुर तिराहा, केएमओयू स्टेशन, गुप्ता तिराहा, अपटेक तिराहा, कुमौड़, टनकपुर रोड, जाखनी, चिमस्यानौला, नगर पालिका तिराहा, घंटाकरण तिराहा, न्यायालय गेट, गांधी चौक, पुराना बाजार, नया बाजार सहित अन्य स्थानों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं।
नगर में नए सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।