{"_id":"64b1851be07c27c2c603a38b","slug":"sick-from-bundi-village-was-taken-to-the-hospital-by-helicopter-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-1864-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बूंदी गांव से बीमार को हेलिकॉप्टर से पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बूंदी गांव से बीमार को हेलिकॉप्टर से पहुंचाया अस्पताल
Fri, 14 Jul 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
बूंदी से बीमार व्यक्ति को स्ट्रेचर के माध्यम से हेलि तक पहुंचाते सेना के जवान। संवाद
धारचूला(पिथौरागढ़)। मानसून काल में आपात स्थिति में लोगों की मदद के लिए शासन ने धारचूला में हेलिकॉप्टर तैनात कर दिया है। पहले दिन हेलिकॉप्टर से व्यास घाटी के बूंदी में सड़क निर्माण कर रही कंपनी के अचानक बीमार पड़े वाहन चालक को पिथौरागढ़ पहुंचाया गया।
चीन सीमा के लिए सड़क बना रही गर्ग एंड गर्ग कंपनी के टिप्पर चालक रघुवर सिंह (47) निवासी निवासी पौड़ी गढ़वाल को हार्ट अटैक आ गया। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विक्रम टम्टा ने एसडीएम दिवेश शाशनी को सूचना देते हुए हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि सेना के गुंजी स्थित अस्पताल में बीमार चालक का प्राथमिक उपचार करने के बाद सड़क मार्ग से बूंदी तक पहुंचा दिया है। शुक्रवार को एसडीएम ने हेलीकॉप्टर बूंदी भेजा। उसे हेलिकॉप्टर की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेरा गया। बीमार का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
-- -- -- -- --
व्यास घाटी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग
पिथौरागढ़। सीमांत के लोगों ने व्यास घाटी के लिए नियमित हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष दीपक रोंकली, पूर्व अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, महिराज गर्ब्याल ने कहा है कि व्यास घाटी के लिए एक सप्ताह से सड़क बंद चल रही है। इसको देखते हुए प्रशासन को नियमित हवाई सेवा संचालित करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --