फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shortage of ANMs at Manch PHC; 12,000 people affected

Pithoragarh News: मंच पीएचसी में एएनएम की कमी, 12 हजार लोग प्रभावित

Tue, 13 Oct 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 13 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Shortage of ANMs at Manch PHC; 12,000 people affected
चंपावत। विकासखंड के सीमांत तल्लादेश क्षेत्र में मंच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों की भारी कमी है। इससे करीब 12 हजार लोगों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।वर्तमान में मंच पीएचसी में केवल एक एएनएम कार्यरत है। स्वास्थ्य कर्मियों की कमी से टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है। पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत तैनात एक अतिरिक्त एएनएम अब सिमल्टा में सेवाएं दे रही हैं। वहीं, तामली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी प्रसव सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए करीब 20 किलोमीटर दूर मंच पीएचसी पर निर्भर रहना पड़ता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेश चौहान ने बताया कि मंच पीएचसी में एएनएम का एक पद स्वीकृत है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त एएनएम की तैनाती के लिए विभाग प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed