{"_id":"5e8c4cec8ebc3e76ad648ee4","slug":"shopkeeper-changed-occupation182","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकन वाले अब बेच रहे सब्जी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पान के स्थान पर सब्जी व फल बेचता दुकानदार।
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर के कई दुकानदारों ने अपनी आजीविका चलाने के लिये कारोबार ही बदल लिया है। पान और चिकन के स्थान पर सब्जी व फल बेच रहे हैं।
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद से नगर के कई व्यापारियों के समक्ष दो वक्त का खाना जुटाना भी मुश्किल हो गया था। लोगों के अंडे और मांस से परहेज के कारण में चिकन का व्यवसाय ठप पड़ा है। ऐसे में इस धंधे से जुड़े लोग पटेशन हैं। अपने परिवार को पालने के लिए इन छोटे दुकानदारों ने अपनी दुकानों में सब्जी व फल बेचना प्रारम्भ कर दिया है। गांधी चौक के समीप पान की दुकान चलाने वाले सुरेंद्र बिहारी ने अब सब्जी बेचनी शुरू कर दी है। वहीं स्टेशन रोड में स्थित जयकाली प्रोटीन सेंटर में जहां पूर्व मे मुर्गी काटने का काम होता था वहां अब सब्जी व फलों के लिये ग्राहकों को देखा जा रहा है। लॉकडाउन के कारण गाड़ी की आवाजाही न होने के चलते मुर्गी की सप्लाई नही हो पा रही है। वहीं कोरोना के डर से लोगों ने मटन, चिकन सेंटरों मे ग्राहक जाने से कतरा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।