{"_id":"5da759578ebc3e93bf3bd3dd","slug":"shopkeeper-accuses-police-of-assault-pithoragarh-news-hld3606784133","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
विक्रम सिंह जंगपांगी, घायल।
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी के एक व्यापारी ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट मेें कथित रूप से घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मुनस्यारी में होटल चलाने वाले व्यापारी विक्रम सिंह जंगपांगी ने जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी मुनस्यारी को दिए पत्र में कहा कि मंगलवार दोपहर में मुनस्यारी थानाध्यक्ष होटल में आए और बैठने के लिए चार कुर्सियां मांगने लगे। बाहर बैठने के लिए कहने पर थानाध्यक्ष देख लेने की धमकी देकर चले गए।
विक्रम सिंह के अनुसार रात करीब 10 बजे थानाध्यक्ष ने होटल पहुंचकर मुझसे हाथापाई की। हाथापाई में उसे काफी चोट आई। मैं उसके बाद थाने पहुंचा। थाने में भी मारपीट की गई। इसके बाद पुलिस मुझे अस्पताल ले गई। शराब पीने की बात कहकर पुलिस ने 250 रुपये का चालान कर दिया। विक्रम सिंह ने शिकायती पत्र के साथ मेडिकल रिपोर्ट भी डीएम को भेजी है। बुधवार को विक्रम सिंह जंगपांगी को जिला अस्पताल में भर्ती किया है।
सभी आरोप निराधार हैं। विक्रम सिंह के होटल में कुछ लोग शराब पी रहे थे। उन्हें होटल से भगाया गया। यह लोग बाद में थाने पहुंचकर विवाद करने लगे। विक्रम सिंह का 181 पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। मामले को तूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदीप चौहान, थानाध्यक्ष मुनस्यारी