{"_id":"629652d00a210c1b725b2043","slug":"shooting-medal-winners-of-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4644425197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुल्स आई अकादमी के शूटरों ने जीते दो गोल्ड और दो सिल्वर मैडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुल्स आई अकादमी के शूटरों ने जीते दो गोल्ड और दो सिल्वर मैडल
विज्ञापन
Shooting Medal Winners of Pithauragarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। देहरादून में आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में बुल्स आई शूटिंग अकादमी के शूटरों ने एक बार फिर अपने हुनर को साबित करते हुए दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते।
अकादमी के कोच मनोज जोशी ने बताया कि 50 मीटर तीन पोजीशन में खेलते हुए शूटर और बाल विकास अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह बसेड़ा ने 542, 329 अंकों के साथ दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। नितिन थापा ने सीनियर वर्ग में 50 मीटर प्रोन पोजीशन में खेलते हुए 560, 600 अंकों के साथ रजत पदक जीता। राइफल शूटर गिरीश पाटनी ने 50 मीटर प्रोन पोजीशन, तनिष्क पांडेय ने 10 मीटर पिस्टल में नॉर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
बुल्स आई शूटिंग अकादमी चंडाक से ही अभ्यास करते हुए 50 मीटर प्रोन पोजीशन में अंकित धामी, 10 मीटर पिस्टल में रुद्राक्षी पाटनी आजकल अपने इवेंट्स के लिए टीम इंडिया ट्रायल्स दे रहीं हैं। कोच मनोज जोशी ने बताया कि 10 मीटर और 25 मीटर पिस्टल शूटर यशस्वी जोशी दिल्ली में इंटरनेशनल शूटिंग के लिए इंडिया कैंप में तैयारी कर रहीं हैं। अकादमी के शूटरों की उपलब्धि पर डीएम डॉ. आशीष चौहान, एसडीएम अनुराग आर्य, जिला क्रीड़ा अधिकारी भुवन चंद्र पंत, राजेश मोहन उप्रेती, डॉ. पीतांबर अवस्थी आदि ने बधाई दी।