फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   shiv shankar bhole-bhaale damaroo bajaane vaale.

शिव शंकर भोले-भाले डमरू बजाने वाले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
shiv shankar bhole-bhaale damaroo bajaane vaale.
धारचूला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। शिवरात्रि मेला कमेटी की ओर से आयोजित महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मौसम साफ होने से दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। छात्र-छात्राओं कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली और रं गीतों में रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया।
विज्ञापन

शनिवार को महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक नबियाल, मेला कमेटी के अध्यक्ष दीवान सिंह पतियाल ने शिव प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने ‘शिव शंकर भोले-भाले डमरू बजाने वाले’, ‘कैलाशपति और कैलाशपति’ भजन पेश किए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धन धामी ने कहा कि यह मेला इस क्षेत्र में रहने वाले विभिन्न समुदायों की एकता का प्रतीक है। पूर्व पालिकाध्यक्ष नबियाल ने कहा कि अगले वर्ष से मेले को और भव्य बनाने के प्रयास किए जाएंगे। कमेटी के अध्यक्ष पतियाल ने महोत्सव की सफलता के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुरस्कार वितरण रविवार को किया जाएगा। संचालन विरेंद्र नबियाल, रूप सिंह दानू, अरविंद रौंकली ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अनुवाल समुदाय अध्यक्ष गुमान सिंह बिष्ट, रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष देवकृष्ण फकलियाल, रुकुम बिष्ट, हरीश धामी, भागीरथी गर्ब्याल, जश्मा गुंज्याल सुमन वर्मा, अशोक गुंज्याल, नरेश दानू, मंगल बुदियाल समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों ने उठाया व्यंजनों का स्वाद
धारचूला। शिव महोत्सव में दर्शकों ने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद उठाया। महिलाओं के समूह ने मीनू सीले कूटो, चूक, चेंपन, कलंग, थोक्पा, मोमो, मक्का और मडुवे की रोटी, भट की चुड़कानी स्वाद से खाई। इस मौके पर उर्मिला गुंज्याल, गीता, राजंती शाही, शकुंतला गर्ब्याल, शीला ह्यांकी, बिंदू रौंकली, सोबना खैर, निहारिका, सरोज खैर, गायत्री ततवाल, अनिता कार्की, आवती ह्यांकी, शकुंतला आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed