फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   shikshakon ne khand shiksha kaaryaalay mein kee taalaabandee

शिक्षकों ने खंड शिक्षा कार्यालय में की तालाबंदी

Mon, 17 Jun 2019 10:23 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 17 Jun 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
shikshakon ne khand shiksha kaaryaalay mein kee taalaabandee
बेड़ीनाग में शिक्षा कार्यालय में तालाबंदी करते शिक्षक। - फोटो : पिथौरागढ़
14 सूत्री मांगों के समर्थन में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने उप शिक्षा कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। बाद में मांगों में सहमति न होने पर उन्होंने कार्यालय में तालाबंदी की। बाद में उन्होंने 27 जून तक आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


उच्चीकृत विद्यालयों से जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को बिना सेवा शर्त हटाने के विरोध में शिक्षक सोमवार सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। उन्होंने उप शिक्षाधिकारी विनय कुमार और खंड शिक्षाधिकारी तरुण पंत की मौजूदगी में वार्ता की। कुछ बिंदुओं का तत्काल समाधान कर लिखित समझौता किया गया। सभी मांगों पर आवश्यक कार्यवाही न होने पर शिक्षक भड़क गए और उन्होंने एक बजे कार्यालय में तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 27 जून तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे 28  से आंदोलन को विवश होंगे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नवीन चंद्र आर्या, मंत्री कैलाश पाठक, खुशाल रौतेला, सुरेंद्र ग्वासीकोटी, ठाकुर सिंह डसीला, ओम प्रकाश कोहली, शंकर महरा, नवीन पंत, कमला आर्या, गीता पंत, गायत्री पंत, जया पाठक, शिखा वर्मा, चंद्रा जोशी, सरस्वती जोशी, विनीता भट्ट, दर्शन कार्की, राजेंद्र आगरी, जगदीश चन्याल, प्रेम राम, हयात राम, हरीश लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed