{"_id":"68a5faa963603cd8b0034c08","slug":"shepherd-injured-after-being-hit-by-boulder-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-131554-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बोल्डर की चपेट में आने से चरवाहा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बोल्डर की चपेट में आने से चरवाहा घायल
Wed, 20 Aug 2025 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मल्ला जोहार के रेलकोट में बकरी चराने गया एक चरवाहा बोल्डरों की चपेट में आने से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, खिलांच निवासी भूपेंद्र सिंह नितवाल (27) बकरी चराने जा रहा था। इसी बीच पहाड़ी से बोल्डर गिर गए जिसकी चपेट में आने से वह घायल हो गया। रेलकोट में आईटीबीपी के चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद उसे स्थानीय लोगों ने पैदल सफर कर डोली के सहारे 15 किलोमीटर दूर रेलगाड़ी पहुंचाया। यहां से आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस से उसे सीएचसी मुनस्यारी लाया गया। सीएचसी के डॉ. अनुभव कुमार ने बताया कि युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन