{"_id":"673393af924d007cd0078b53","slug":"sheetal-ran-fastest-in-3000-meters-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-120127-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तीन हजार मीटर में शीतल दौड़ी सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तीन हजार मीटर में शीतल दौड़ी सबसे तेज
Tue, 12 Nov 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग में प्रमाण पत्रों के साथ विजयी प्रतिभागी।
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) । युवा कल्याण विभाग की ओर से महाविद्यालय के खेल मैदान में चार दिवसीय ब्लाॅक स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन अंडर-17 वर्ग की बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विधायक प्रतिनिधि चारू पंत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। बालिकाओं की तीन हजार मीटर दौड़ में शीतल प्रथम, ज्योति द्वितीय, खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में तेजपाल, पवन कुमार, साहिल कुमार क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग उमा, 400 मीटर में गीता टम्टा प्रथम रहीं। 200 मीटर दौड़ में नीलम ने पहला स्थान प्राप्त किया। खो खो बालक वर्ग में राईगढ़स्यारी ने बाजी मारी। बालकों की कबड्डी में कांडे किरौली की टीम पहले स्थान पर रही। वॉलीबाल में चौकोड़ी की टीम प्रथम रही। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संचालन प्रकाश जोशी ने किया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष इंद्र धानिक, ईओ नगर पालिका भगवती प्रसाद पांडे, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कैलाश पंत, डाॅ. एलडी मिश्रा, दीपक भट्ट, प्रदीप महरा, प्रदीप पंत, चंदन महरा आदि मौजूद रहे।