फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   sharama aru chhup gaya..

मेरा रूप देख के चंद्रमा शरमा अरु छुप गया...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
sharama aru chhup gaya..
थल की रामलीला में मुनि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा करते राम-लक्ष्मण। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
जिला मुख्यालय के सदर और टकाना की रामलीला में सूर्पणखा नासिका छेदन, सीता हरण तक की लीला का मंचन किया गया। गंगोलीहाट की रामलीला में सीता स्वयंवर, थल की रामलीला में ताड़का, सुबाहु वध की लीला का मंचन किया गया। गणाईगंगोली में सीता स्वयंवर की लीला हुई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की सदर और टकाना की रामलीला में सूर्पणखा के नाक-कान काटने, सीता हरण की लीला का सुंदर मंचन किया गया। पंचवटी में पहुंची सूर्पणखा राम, लक्ष्मण को रिझाने का का प्रयास करती हैं। कहती है ‘मेरा रूप देख के चंद्रमा शरमा गया अरु छुप गया। मो पे इंद्र मोहित हो गया, मुझे देश ऋषियन तप गया, पर क्या करूं हे राम चंद्र तुम पे मेरा दिल आ गया’। राम और लक्ष्मण सूर्पणखा को ठुकरा देते हैं।
विज्ञापन

सूर्पणखा सीता पर हमला करने की कोशिश करती है। राम का इशारा पाकर लक्ष्मण सूर्पणखा के नाक-कान काट लेते हैं। राम के हाथों खर-दूषण का वध होता है। रावण सीता का हरण कर लेता है। राम के विलाप के मंचन ने दर्शकों को रुआंसा कर दिया। सदर की रामलीला में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोलीहाट की रामलीला में सीता स्वयंवर का सुंदर मंचन किया गया। तमाम राजा धनुष तोड़ने में असफल रहते हैं। विश्वामित्र की आज्ञा पाकर राम शिव धनुष तोड़ देते हैं। सीता राम को वरमाला पहनातीं हैं।

थल की रामलीला में सीता का जन्म, विश्वामित्र का अयोध्या आकर राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांगना, अहिल्या तारण, ताड़का, सुबाहु वध, गौरी पूजन की लीला का मंचन किया गया। मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह मेहता, पूर्व पात्र मनोहर सिंह सत्याल, महिपाल सिंह सत्याल, भुवन भट्ट, प्रमोद उपाध्याय ने किया। कमेटी के व्यवस्थापक दिनेश पाठक, सचिव अर्जुन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष प्रवीण सिंह जंगपांगी ने अतिथियों को सम्मानित किया।

पिथौरागढ़ सदर की रामलीला में सीता हरण का दृश्य। अमर उजाला

पिथौरागढ़ सदर की रामलीला में सीता हरण का दृश्य। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

गंगोलीहाट की रामलीला में शिव धनुष को हाथ में लिए भगवान राम। अमर उजाला

गंगोलीहाट की रामलीला में शिव धनुष को हाथ में लिए भगवान राम। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed