{"_id":"5f0ca0b38ebc3e63cf370706","slug":"sharaab-aur-jue-ka-virodh-kar-rahee-mahilaon-par-hamala-ek-mahila-ghaayal-pithoragarh-news-hld389562741","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब और जुए का विरोध कर रही महिलाओं पर हमला एक महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब और जुए का विरोध कर रही महिलाओं पर हमला एक महिला घायल
विज्ञापन
जुए और शराब का विरोध करते समय गणाई गंगोली में अराजक तत्वों के हमले में घायल गीता देवी। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। गणाई तहसील के ग्राम पंचायत डसीलाखेत गांव में शराब और जुआ बंद कराने को लेकर आयोजित बैठक में झड़प हो गई। इस झड़प में अराजक तत्वों के हमले में एक महिला घायल हो गई। महिलाओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर राजस्व पुलिस को ज्ञापन सौंपा है।
डसीलाखेत गांव की महिलाओं का आरोप है कि गांव खुलेआम जुआ खेला जा रहा है और जुआरी शराब के नशे में गाली गलौज करके अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं। परेशान महिलाओं ने शराब और जुआ बंदी को लेकर गांव में बैठक आयोजित की, जिसमें कुछ अराजक तत्वों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान हुई झड़प में एक महिला घायल हो गई।
बाद में महिलाओं ने गांव में शराब बेचने वालों और जुआ खेलने वालों के खिलाफ राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपी है। महिलाओं ने कहा है कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। तहरीर सौंपने वालों में नीतू देवी, इंद्रा देवी, विद्या देवी, आरती देवी ,लीला देवी, बबिता देवी, सुनीता देवी, प्रेमा देवी, विद्या देवी, गीता देवी, सरिता देवी, गंगा देवी, चंपा देवी, सापुली देवी आदि लोग थे।