फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shall all your presumption ...

तेरा अभिमान सब जाता रहेगा...

Sat, 29 Oct 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट Updated Sat, 29 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Shall all your presumption ...
अस्कोट की रामलीला में अंगद-रावण संवाद - फोटो : अमर उजाला

अस्कोट की रामलीला में विभीषण का प्रभु श्रीराम की शरण में जाने से लेकर लंका दहन तक की लीला का मंचन किया गया। बताया गया कि दीपावली के चलते 30 अक्तूबर को रामलीला का मंचन नहीं होगा।

विज्ञापन


राम से बैर त्यागने की सलाह देने पर रावण विभीषण को लात मारकर लंका से निकाल देता है। विभीषण दुखी होकर रावण से कहते हैं-तेरा अभिमान सब जाता रहेगा, बहुत तू मन में पछताता रहेगा। इसके बाद विभीषण समुद्र पार जाकर भगवान राम से मिलते हैं। भगवान राम समुद्र के जल से विभीषण का राज्यभिषेक कर देते हैं। समुद्र में पुल बांधने के बाद युवराज अंगद को दूत बनाकर लंका भेजा जाता है।
विज्ञापन


अंगद रावण को भगवान राम की शरण में आने की सलाह देते हैं। रावण अंगद की एक नहीं मानता। अंगद के लौटने के बाद शेषावतार लक्ष्मण को सेनापति बनाकर युद्ध की तैयारी शुरू हो जाती है। मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश संगठन सचिव तरुण पाल थे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष होशियार सिंह पाल ने बताया कि महालक्ष्मी के दिन रामलीला का मंचन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांस मेल्टा में 14 साल बाद होगी रामलीला
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीक बांस मेल्टा में 14 साल बाद 2 नवंबर से रामलीला होगी। बांस मेल्टा में हुई बैठक में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दर्शन सिंह, संरक्षक पूरन चंद्र जोशी, प्रधान नरेंद्र राम, सचिव राजेंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने कहा कि वर्ष 1932 से बांस मेल्टा में हो रही रामलीला 14 साल से बंद पड़ी है। क्षेत्र के लोगों के सहयोग से रामलीला को फिर से संचालित किया जाएगा। उधर, जाख रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट ने बताया कि इस बार जाख की रामलीला एक नवंबर से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed