फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shalikhet Gadhera is filled with debris, water is not available due to pumping being stopped

Pithoragarh News: मलबे से पटा शालीखेत गधेरा, पंपिंग बंद होने से नहीं मिल रहा पानी

Tue, 02 Sep 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 02 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Shalikhet Gadhera is filled with debris, water is not available due to pumping being stopped
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बारिश से शालीखेत गधेरा मलबे से पटने के कारण यहां से संचालित पेयजल योजना से पंपिंग रोकनी पड़ी है। ऐसे में नगर सहित आसपास के गांवों में दो दिन से जलापूर्ति ठप है और लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

गंगोलीहाट नगर के साथ ही हाट, हनेरा, कुंजनपुर, रावलगांव, खेतीगाड़ा, लाली, खतेड़ा, भाटगांव, पुनौली, चौढियार, नौदूंगा, पठक्यूड़ा, भूल्यूड़ा, कफलाड़ी और चुतरापानी की 20 हजार की आबादी की प्यास बुझाने के लिए खालीखेत गधेरे से पंपिंग योजना बनाई गई है। भारी बारिश से गधेरे में भारी मात्रा में मलबा एकत्र हो गया है। इस कारण मूल स्रोत में गाद जमा होने से पंपिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

पंपिंग न होने से बीते दो दिन से जलापूर्ति ठप है जिससे लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। लोग भारी बारिश के बीच प्राकृतिक जल स्रोतों और हैंडपंप से पानी ढोकर काम चला रहे हैं। जल संस्थान के जेई रूपेश आर्या ने कहा कि लगातार हो रही बारिश से गधेरे का पानी मटमैला हो गया है। इससे पंपिंग रोकनी पड़ी है। मौसम ठीक होते ही पंपिंग शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed