फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sever Treatment Plant pithauragarh

पिथौरागढ़ में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की समस्या सुलझाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sever Treatment Plant pithauragarh
सीवर ट्रीटमेंट की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते युवा। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर के निराड़ा और एंचोली में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के शोर से लोग परेशान हैं। लोग लंबे समय से समस्या सुलझाने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इससे नाराज युवाओं ने समस्या के समाधान के लिए प्रदर्शन किया। समस्या शीघ्र न सुलझने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आक्रोशित युवा बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने यहां शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। युवा महेंद्र रावत ने कहा कि संयंत्र से हमेशा शोर रहता है और इस अत्यधिक शोर के कारण क्षेत्र के निवासियों के लिए रोजमर्रा के कार्य करना भी दूभर हो जा रहा है। इससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। एसडीएम ने तीन माह पहले दौरा कर कार्रवाई की बात कही थी लेकिन हुआ कुछ नहीं। लक्ष्मण नयाल ने कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट से परेशानी बढ़ती जा रही है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बेहद हानिकारक साबित हो रहा है। ध्वनि प्रदूषण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में भी बाधक बन रहा है। उन्होंने व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें रंजन भट्ट, रजत बेलाल, पंकज सिंह, गणेश धौनी, राजन घटाल, दीपक, आशीष, बॉबी चंद, लक्ष्मण नयाल, रोहित खड़ायत, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed