{"_id":"595fc2894f1c1b47698b46ec","slug":"seventh-kailash-passenger-team-s-dadihat-welcome-to-mirthi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें कैलाश यात्री दल का डीडीहाट, मिर्थी में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें कैलाश यात्री दल का डीडीहाट, मिर्थी में स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय में कैलाश यात्रियों का सातवां दल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे सातवें दल का शुक्रवार को पर्यटक आवासगृह डीडीहाट और आईटीबीपी वाहिनी मुख्यालय मिर्थी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। भारी बारिश के बावजूद यात्रियों में भोले के दर्शनों को लेकर गजब का उत्साह दिखा।
विज्ञापन
सातवें दल के जनसंपर्क अधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि दल में 31 पुरुष और 17 महिला यात्री हैं। दल के सबसे कम उम्र के यात्री गाजियाबाद निवासी अक्षत कंसल (19) और सबसे बुजुर्ग मुंबई निवासी कृष्णा विद्यानाथ (69) ने कहा कि यात्रा को लेकर वह खासे उत्साह में हैं। दल का डीडीहाट टीआरसी पहुंचने पर मैनेजर आनंद आर्या ने नेतृत्व में स्वागत किया गया। दोपहर के भोजन में यात्रियों ने भट के डुबके, रायता, भांग की चटनी का स्वाद चखा। अल्प विश्राम के बाद दल आईटीबीपी वाहिनी मुख्यालय मिर्थी पहुंचा। भारी बारिश होने के कारण छलिया नृत्य का आयोजन नहीं किया गया।
विज्ञापन
आईटीबीपी के उप सेनानी सत्यपाल ने यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में पैदल रास्तों की जानकारी, लगातार बदलते मौसम से निपटने के तरीके बताए। उसके बाद दल आधार शिविर धारचूला को रवाना हुआ। दल के स्वागत के समय आईटीबीपी के सहायक सेनानी हरवंश लाल, कुलदीप सिंह, डा. राहुल रावत, डा. दीपक गोगई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
दो यात्री दल इस समय तिब्बत में
कैलास मानसरोवर यात्रियों के दो दल इस समय तिब्बत में हैं। तीसरा दल वापसी में बूंदी पहुंच गया है। कैलाश यात्रा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार चौथा 53 सदस्यीय दल कैलाश मानसरोवर परिक्रमा करते हुए तिब्बत के कुंगू नामक स्थान पर पहुंच गया है। पांचवां 53 सदस्यीय दल तिब्बत की व्यापारिक मंडी तकलाकोट में है। जो शनिवार से कैलाश परिक्रमा शुरू करेगा। छठा 58 सदस्यीय दल गुंजी में हैं। शनिवार को दल के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार चौथे दल के पांच यात्रियों को तिब्बत में जोग्येज्बू से कुंगू को जाते समय घोड़ों से गिरने से हल्की चोट आ गई। सभी ने अपनी यात्रा जारी रखी है।