फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Seven shillings on-site road knock three Klmt

सातशिलिंग-थल रोड पर तोड़े तीन कलमठ

Tue, 12 Jan 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Tue, 12 Jan 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
Seven shillings on-site road knock three Klmt
आखिरकार एडीबी कंस्ट्रक्शन डिवीजन के अधिकारियों को घटिया निर्माण कार्य के चलते सातशिलिंग-थल मार्ग पर तीन कलमठों को तोड़ना पड़ा। तीन कलमठ और तोड़े जाने हैं। इन कलमठों को तोड़ने में आने वाला खर्च ठेकेदार से वसूलने का आदेश दिया गया है। साथ ही ठेकेदार को नए सिरे से कलमठों का निर्माण करना होगा।
विज्ञापन

सातशिलिंग से थल तक करीब 40 किलोमीटर लंबी सड़क के सुधारीकरण का इन दिनों काम चल रहा है। सड़क निर्माण में घटिया काम होने की शिकायत कई बार क्षेत्र के लोग कर चुके हैं। गुणवत्ता को लेकर कई बार आंदोलन भी हुए। एडीबी कंस्ट्रक्शन डिवीजन के अधीक्षण अभियंता करन सिंह, अधिशासी अभियंता डीपी आर्या, कंसलटेंट एजेंसी इजिस इंडिया इंटरनेशनल सर्विस के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण के दौरान पाया कि पानी की निकासी के लिए बनाए गए कलमठों की गुणवत्ता बेहद घटिया है। छह स्थानों पर ऐसे घटिया निर्माण को तोड़ने का आदेश दे दिया गया है। मंगलवार को तीन कलमठ तोड़ दिए गए। तीन कलमठ और तोड़े जाएंगे। अधीक्षण अभियंता करन सिंह ने कहा कि अन्य स्थानों पर भी यदि घटिया काम मिला तो इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। सड़क के सुधारीकरण का काम अभी कम से कम एक वर्ष तक चलेगा। इस दौरान समय समय पर अधिकारी निरीक्षण करते रहेंगे। किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर ठेकेदार से ही खर्चा वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed