फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Senetory Pad by nagar palika didihat

सस्ते सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने के लिए यूनिट लगाएगी डीडीहाट पालिका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Senetory Pad by nagar palika didihat
नगर की महिलाओं को निशुल्क सैनेटरी पैड बांटती पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। स्थानीय नगर पालिका शीघ्र ही सेनेटरी पैड बनाने के लिए एक यूनिट लगाएगी। इस यूनिट में सेनेटरी पैड के निर्माण के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार दिया जाएगा। नगर पालिका की यूनिट में निर्मित सस्ते सेनेटरी पैड महिलाओं को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका के शॉपिंग कांपलेक्स हाल में आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में बोलते हुए पालिका अध्यक्षा कमला चुफाल ने कहा कि महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत हैं।
विज्ञापन

इसके लिये नगर पालिका ने निशुल्क महिलाओं को सेनेटरी पैड भी बांटे। नगर पालिका अध्यक्षा ने कहा कि नगर में महिलाओं को वित्तीय मजबूती प्रदान करने के लिये नगर पालिका शीघ्र ही सेनेटरी पैड निर्माण की यूनिट लगाकर महिलाओं को रोजगार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस यूनिट से बनने वाले सेनेटरी पैड को नगर पालिका अपने संसाधनों से उत्तराखंड के अन्य शहरों में बेचेगी। डीडीहाट की महिलाओं को सस्ते दामों में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सेनेटरी पैड बनाने वाली डीडीहाट नगर पालिका पूरे उत्तराखंड में पहली नगर पालिका बनेगी। लक्ष्य फाउंडेशन की बबीता पुनेठा ने महिलाओं को सेनेटरी पैड बनाकर उससे होने वाली आय की जानकारी दी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी शुभांगिनी ने महिलाओं के लिए नगर पालिका की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed