{"_id":"6522f8f3ba05fe8a770982f4","slug":"seminar-in-pithoragarh-collage-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-5542-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के बढ़ते विकास के लिए सुरक्षा बेहद जरूरी : डॉ. शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के बढ़ते विकास के लिए सुरक्षा बेहद जरूरी : डॉ. शर्मा
Mon, 09 Oct 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कैंपस में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में मौजूद लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। भारत के लिए बढ़ता विकास एक चुनौती भी है। चीन, पाकिस्तान के साथ सीमा विवाद जग जाहिर है। हमेशा ही देश के विकास को लेकर दोनों देश कुछ न कुछ हथकंडे अपनाकर छवि को धूमिल करना चाहते हैं। इसलिए देश की सुरक्षा जरूरी है। यह बातें मुख्य अतिथि डॉ. गिरीश शर्मा ने पिथौरागढ़ कैंपस में राष्ट्रीय सेमिनार के दौरान कहीं।
रविवार को पिथौरागढ़ कैंपस के वेब भवन में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि साइबर क्राइम, मोबाइल बैंकिंग और नेटवर्क हैकिंग देश की सुरक्षा के लिए नए खतरे हैं। इससे पार पाने की जरूरत है।
डॉ. डीके उपाध्याय ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा ही आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है। कश्मीर के मुद्दे पर वह हमेशा ही पीठ पर वार करता रहा है। आतंकवाद को हथियार बनाकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करता रहा है।
विज्ञापन
ग्वालियर मध्य प्रदेश के प्रो. गिरीश शर्मा ने कहा कि जिस गति से भारत का विकास हो रहा है, उसी गति से सुरक्षा के नए तरीके भी विकसित करने की जरूरत है। प्रो. निरंकार प्रसाद तिवारी, जीके त्रिपाठी, शेर बहादुर सिंह ने विचार रखे। इस दौरान लखनऊ, इलाहाबाद, रोहतक विवि के शोधार्थियों ने शोधपत्र प्रस्तुत किए।