फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sell merchandise via PanCard and Aadhar card

पैनकार्ड और आधारकार्ड के जरिए व्यापारी सामान बेचेंगे

Sat, 15 Jul 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sat, 15 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Sell merchandise via PanCard and Aadhar card
धारचूला में जीएसटी के संबंध में बैठक लेते एडीएम - फोटो : अमर उजाला

जीएसटी लागू होने के बाद छोटे व्यापारियों के सामने आ रही दिक्कत और नेपाल सामान ले जाने पर कस्टम विभाग की ओर से रोज परेशान करने की शिकायतों के बाद शनिवार को अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर यहां पहुंचे। उन्होंने कस्टम अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक लेकर कहा कि जब तक सभी व्यापारियों का जीएसटी में पंजीकरण नहीं हो जाता और स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं आ जाते, व्यापारी पैनकार्ड और आधार कार्ड के जरिए सामान की बिक्री करेंगे।

विज्ञापन


बैठक में व्यापारियों और कस्टम अधिकारी डीएस शुक्ला के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कहा गया कि कस्टम विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नेपाल से आने वाले ग्राहकों को धमकाते हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा कि ग्राहकों से पक्का बिल मांगा जा रहा है। व्यापारी नेता ओमप्रकाश कापड़ी ने कहा कि चावल के हर कट्टे में 50 रुपये की मांग की जा रही है। जीएसटी लागू होने के बाद नेपाल सीमा पर तैनात कस्टम विभाग के अधिकारियों की मनमानी चरम पर है। यह भी कहा कि यदि अधिकारी रवैया नहीं बदलते हैं तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


कस्टम अधिकारी डीएस शुक्ला ने व्यापारियों के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि जो व्यापारी बिना बिल के सामान बेच रहे हैं, उनको रोका जा रहा है। एडीएम के निर्देश पर अब व्यापारियों को उम्मीद है कि कस्टम विभाग की मनमानी नहीं चलेगी। बैठक में एसडीएम आरके पांडे, एसएसबी के सहायक सेनानी इमान मोल सिंह, हरीश गुंज्याल, प्रकाश गुंज्याल, ओमप्रकाश वर्मा, हीरालाल वर्मा, भीम सिंह रावत, जगदेव डोगरा आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तिब्बत से सामान लाने पर दिक्कत
भारत-तिब्बत व्यापार समिति के सचिव दिनेश गुंज्याल ने बैठक में मांग रखी कि तिब्बत से सामान लाने पर जीएसटी का रोड़ा लग रहा है। गुंजी समेत अन्य स्थानों पर इंटरनेट, फोन सेवाएं नहीं है। इस पर कस्टम अधिकारी ने कहा कि फिलहाल व्यापारी पैनकार्ड और आधार कार्ड के माध्यम से सामान आयात-निर्यात कर पाएंगे। सभी का जीएसटी पंजीकरण एक माह में हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed