{"_id":"5ff34fe28ebc3e3b8d4d3599","slug":"seevarage-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld409884059","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में 400 करोड़ से होगा सीवरेज और पेयजल समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में 400 करोड़ से होगा सीवरेज और पेयजल समस्या का समाधान
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में 400 करोड़ की लागत से सीवरेज और पेयजल समस्या का समाधान होगा।
एडीबी पिथौरागढ़ के सहायक अभियंता भूपेश पांगती ने बताया कि पिथौरागढ़ नगर में सीवरेज और पेयजल समस्या के समाधान के लिए आईआईटी रुड़की ने नगर क्षेत्र का ड्रोन से सर्वे पूरा कर लिया है। सर्वे के बाद 400 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि नगर में पुराने पेयजल टैंकों की जगह एडीबी अधिक क्षमता वाले नए पेयजल टैंकों का निर्माण करेगा। घाट पंपिंग योजना से नए पंप का भी निर्माण किया जाएगा। नगर में नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इससे करीब एक लाख 75 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।
नगर के अधिकांश हिस्से में नहीं सीवरेज सुविधा
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर के अधिकांश हिस्से में सीवरेज की सुविधा नहीं है। लोगों को जरूरत के अनुसार पानी भी नहीं मिल पा रहा है। नगर में नई सीवरेज और पेयजल लाइन बिछने से लोगों को राहत मिलेगी। लोग लंबे समय से नई पेयजल और सीवरेज योजना के निर्माण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत ने नगर में पेयजल और सीवरेज समस्या को ध्यान में रखते हुए एडीबी से 400 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए थे। इसके लिए प्राथमिक सर्वे पूरा हो गया है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - चंद्रा पंत, विधायक पिथौरागढ़।