{"_id":"5ce42df7bdec220724488461","slug":"seemaant-mein-ab-tak-100-hektear-jalaavan-hai","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत में अब तक 100 हेक्टेयर वन जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत में अब तक 100 हेक्टेयर वन जला
Tue, 21 May 2019 10:27 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 21 May 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र में आग बुझाते वन कर्मी।
- फोटो : पिथौरागढ़
गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ने लगी हैं। कुछ जगहों पर हो रही बारिश से जंगलों में लगी आग बुझ गई। अलबत्ता अगले दिन तेज धूप खिलने के बाद फिर से जंगल आग से धधक रहे हैं। इस सीजन में अब तक आग लगने की 100.70 हेक्टेयर वन आग की भेंट चढ़ चुका है। आग से वन विभाग को 2.26 लाख रुपये के नुकसान का आकलन है।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन मुनस्यारी के बाटीगूंठ, अस्कोट के खोलिया गांव में तीन-तीन हेक्टेयर आग की भेंट चढ़ गया। पिथौरागढ़ के विकास खंड विण के मसपाटी में 1.5 हेक्टेयर में फैली आग से बहुमूल्य वन संपदा खाक हो गई। वन विभाग के कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
पिथौरागढ़ में आग बुझाने को आगे आए युवा
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के पास सुबह अराजक तत्वों ने चंडाक क्षेत्र के सन्याड़ी वन पंचायत के जंगल में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। यहां सुरई, देवदार, चीड़ आदि पौधों की नर्सरी के साथ ही काफी संख्या में बहुमूल्य पेड़ हैं। आग बढ़ती देख सुबह सैर पर जाने वाले लोग चिंतित हो गए। वन रक्षक श्याम सिंह के साथ ही सैर पर निकले युवा अक्षय और अतुल आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन
उधर मंगलवार सुबह सात बजे गंगोलीहाट के सुनौली वन पंचायत के जंगल में आग धधक गई। आग से दो हेक्टेयर जंगल जल गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बमुश्किल डेढ़ घंटे बाद साढ़े आठ बजे आग पर काबू पाया।