{"_id":"56e9982b4f1c1b54718b45ea","slug":"security-forces-on-the-border-of-nepal-kanbing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने की कांबिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने की कांबिंग
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने की कांबिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा के निर्देश पर बुधवार को पुलिस, एसएसबी और एलआईयू की टीम ने नेपाल सीमा पर सघन कांबिंग की। इन दिनों महाकाली का जल स्तर कम हो जाने के कारण अवैध रास्तों से अपराधियों के घुसने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
टीम ने झूलाघाट, कानड़ी, सीम, बलतड़ी क्षेत्र पर कांबिंग की। गांवों में प्रधानों, महिलाओं, क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कहा गया कि वह महाकाली में ट्यूब डालकर पार करने वालों की तत्काल सूचना दें। साथ ही गांव के लोगों के साथ बैठक कर उनको सुरक्षा की जानकारी दी जाए। थाना प्रभारी पीसी मेलकानी ने कहा कि महाकाली के किनारे अब लगातार गश्त की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि संदिग्ध लोगों के बारे में तत्काल सूचना दें। यदि कोई अपरिचित गांव में आता है तो उसकी सूचना भी पुलिस को दी जाए। कांबिंग के समय कांस्टेबल विनोद रावत, एलआईयू के अमित कुमार, एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक दिली राम, कांस्टेबल कमल किशोर, किशन सिंह, वी रानी राम, शैलेंद्र पी, शक्ति सिंह, गजानंद आदि शामिल हुए।