{"_id":"b794c85eae119546e22815af4767f4dc","slug":"secretary-li-officers-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर सचिव दताल ने ली अफसरों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर सचिव दताल ने ली अफसरों की बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला /पिथौरागढ़
Updated Wed, 09 Dec 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के अपर सचिव धर्मेंद्र दताल ने बुधवार को यहां अधिकारियों की बैठक ली और लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ समय पर देने के निर्देश दिए। लोगों ने शिकायत की कि तहसील से विभिन्न प्रमाणपत्रों के बनने में छह माह का समय लग रहा है। अपर सचिव ने कहा कि अब कोई भी प्रमाणपत्र 15 दिन के भीतर तैयार हो जाएगा। अपर सचिव ने कहा कि पेंशन के लाभ से कोई भी पात्र वंचित नहीं रहना चाहिए। वह चाहे कितनी ही दूर रहता हो उसके प्रमाणों को देखकर पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
कालिका गांव की छोरी देवी ने अपर सचिव को बताया कि उनके गांव के 10 आपदा पीड़ितों को अब तक राहत राशि नहीं मिली है, जबकि गोठी गांव के सुंदर बोनाल ने कहा कि बीआरओ ने सड़क बनाने के लिए 17 परिवारों की जमीन काट दी, लेकिन मुआवजा नहीं दिया। अपर सचिव ने इन मामलों के समाधान का भरोसा दिलाया। अपर सचिव ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है। यहां अफसरों को ज्यादा संवेदनशील होकर काम करना पड़ेगा। बैठक में तहसीलदार आईबी मल, बीडीओ नीलकंठ भट्ट, बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रप्रभा रायपा, सहायक समाज कल्याण अधिकारी जेआर आर्य आदि मौजूद थे। सीएम के निर्देश पर विकास कार्यों की समीक्षा के लिए शासन के अधिकारी यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन