{"_id":"57c85e774f1c1b82042cb233","slug":"sdrf-personnel-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एसडीआरएफ जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एसडीआरएफ जवान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Thu, 01 Sep 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
घायल का बेड़ीनाग अस्पताल में इलाज करते चिकित्साकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बेड़ीनाग-गंगोलीहाट मार्ग पर त्रिपुरादेवी के पास बृहस्पतिवार अपरान्ह करीब 3.30 बजे सामने से आ रही बाइक से बचने चक्कर में एसडीआरएफ के जवान की बाइक खाई में गिर गई और उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार कॉलेज का छात्र भी इस दौरान बाइक के रपटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के समय दोनों बाइक सवारों ने अपना हेलमेट पहनने के बजाए बाइक पर लटका रखे थे और दोनों के सिर पर ही गंभीर चोट है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक त्रिपुरादेवी के पास मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से बचने के चक्कर में एसडीआरएफ जवान निर्मल सिंह खाती (24) पुत्र केदार सिंह खाती निवासी क्वेराली (धारीचौरा) की बाइक खाई में गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। निर्मल वर्ष 2014 से एसडीआरएफ में था। उसकी एसडीआरएफ में नौकरी मृतक आश्रित कोटे से लगी थी और वह अविवाहित था। उसकी तैनाती इस समय धारचूला में थी और वह इन दिनों अवकाश पर घर आया था। परिवार में उसकी मां और एक भाई है।
विज्ञापन
दूसरी बाइक पर सवार कुलदीप सिंह खाती (21) पुत्र खड़क सिंह खाती निवासी क्वेराली को गंभीर हालत में 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ीनाग लाया गया। वह बेड़ीनाग कॉलेज में पीजी का छात्र है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रेमा फकलियाल ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल की गंभीर हालत देख कर हल्द्वानी रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट पहनने के बजाय मोटरसाइकिलों पर लटका रखे थे।
विज्ञापन