{"_id":"61ddcef97247016ab3182cdc","slug":"sdrf-and-police-become-angels-for-people-trapped-in-heavy-snowfall-pithoragarh-news-hld450673179","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बर्फबारी में फंसे लोगों के लिए देवदूत बनी एसडीआरएफ और पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बर्फबारी में फंसे लोगों के लिए देवदूत बनी एसडीआरएफ और पुलिस
विज्ञापन
बर्फ में फंसे लोगों को निकालती पुलिस और एसडीआरएफ की टीम।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने 3150 मीटर पर स्थित खुमती नालालेख मंदिर में फंसे आठ को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान टीम ने 14 किमी की दूरी पैदल तय की। कई स्थानों पर तो टीम ने पांच फुट तक गिरी बर्फ की बाधा को पार किया। मौत को मात देकर सुरक्षित बचे लोगों ने पुलिस और एसडीआरएफ का आभार जताया।
3150 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खुमती नालालेख मंदिर में आठ लोगों के फंसे होने की सूचना पर प्रभारी एसडीआरएफ अस्कोट एसआई मनोहर कन्याल और थानाध्यक्ष बलुवाकोट अशोक धनकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम राहत-बचाव के लिए रवाना हुई। पांच फुट तक हुई बर्फबारी में लगभग 14 किमी पैदल यात्रा कर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एक महिला समेत आठ लोगों को सकुशल वहां से निकाला। टीम ने इन्हें खाने के लिए बिस्कुट दिए।
इनमें बसंती (49) पुत्री घनश्याम सैलाल निवासी ग्राम खेला धारचूला हाल निवासी बलुवाकोट बाजार, विमला देवी(40) पत्नी किशन राम निवासी ग्राम ढुंगातोली बलुवाकोट, करीना(18) पुत्री सुरेश राम निवासी ग्राम गोठी धारचूला, विनीता(17) पुत्री किशन राम निवासी ग्राम गोठी, करन कुमार (18) पुत्र जगदीश राम निवासी ग्राम गैरागांव बलुवाकोट, अंकित कुमार(17) सुनील कुमार निवासी ग्राम ढुंगातोली बलुवाकोट, दिनेश सिरौला (18) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम बिनियागांव बलुवाकोट, नीरज सिंह (18) पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम डीगरा बलुवाकोट शामिल हैं। सभी ने एसडीआरएफ और पुलिस टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
बचाव दल में ये रहे शामिल
एसडीआरएफ टीम में एसआई मनोहर कन्याल, कांस्टेबल मनोज टोलिया, जगमोहन, राम सिंह, संतोष और पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बलुवाकोट अशोक धनकड़, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल ललित मोहन बोहरा, कांस्टेबल सुरेश पांडेय आदि थे।