फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SDM was also given liquor at a higher price

एसडीएम को भी अधिक दाम पर दे दी शराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
SDM was also given liquor at a higher price
पिथौरागढ़ में शराब की दुकान में छापा मारते एसडीएम। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। तय मूल्य से अधिक पर शराब बेचने की शिकायत पर एसडीएम ने बृहस्पतिवार को ग्राहक बनकर छापा मारा। इस दौरान रोडवेज स्टेशन के पास स्थित शराब की दुकान नंबर दो में दुकानदार ने एसडीएम को अधिक दाम पर शराब दे दी। एसडीएम ने दुकान स्वामी और कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने ओवर रेट की रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। साथ ही आबकारी अधिकारी को दुकान स्वामी पर कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सुंदर सिंह ने दुकान में पहुंचकर अंग्रेजी शराब की बोतल देने को कहा। दुकान में मौजूद कर्मियों ने उनसे बोतल के 280 रुपये मांगे। एसडीएम ने जब बोतल में चस्पा मूल्य देखा तो 260 रुपये था। उन्होंने अधिक दाम लेने की बात पूछी तो दुकान कर्मियों ने 280 रुपये ही बताए। इसके बाद एसडीएम दुकान के अंदर पहुंचे और दुकान का स्टॉक रजिस्ट्रर दिखाने को कहा। दुकान में मौजूद कर्मियों को जब पता चला कि दुकान में आए व्यक्ति एसडीएम हैं तो उनके हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने स्टॉक रजिस्टर को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने आबकारी अधिकारी को दुकान स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने डीएम को भी रिपोर्ट भेज दी है। एसडीएम का कहना है कि लंबे समय से शराब की दुकानों में ओवर रेट की शिकायत मिल रही थी। वास्तविकता जानने के लिए वह खुद ग्राहक बनकर शराब की दुकान में पहुंचे। उन्होंने कहा कि निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर शराब बेचने वाले दुकान स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed