{"_id":"603939e68ebc3ee93c6a5580","slug":"science-exhibition-in-gic-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4162824165","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में सादिया के सौर ऊर्जा मॉडल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में सादिया के सौर ऊर्जा मॉडल प्रथम
विज्ञापन
पिथौरागढ़ एसडीएस में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल दिखाते छात्र।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने जल चक्र, जल प्रबंधन, उत्सर्जन तंत्र, श्वसन तंत्र आदि के मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई।
इनमें से सादिया का सौर ऊर्जा मॉडल प्रथम रहा। योगेश कुमार के पवन ऊर्जा मॉडल को दूसरा और रोहित चुलकोटिया के विद्युत ऊर्जा के मॉडल को तीसरा स्थान मिला।
प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी पाठ्यवस्तु से संबंधित मॉडल बनाना चाहिए। इससे विषय समझने में आसानी होती है।
निर्णायकों और अन्य छात्र-छात्राओं के सामने मॉडल प्रदर्शित करने से जानकारियां बढ़ती जाती हैं। विज्ञान शिक्षिका नीना धानिक ने कहा कि छात्रों में वैज्ञानिक सोच जगाने में विज्ञान प्रदर्शनी का विशेष महत्व है। प्रवक्ता बहादुर सिंह बिष्ट, शंकर सिंह बोरा, डॉ. इंद्र सिंह मेहता निर्णायक रहे।