{"_id":"5bd3489bbdec22698e6eb21a","slug":"school-children-voter-awareness-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
देव सिंह मैदान में मतदाता जागरूकता रैली के मौके पर छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज करने को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय में मतदाता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
रैली को जिला कार्यालय से मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए देव सिंह मैदान में संपन्न हुई। डीएम सी रविशंकर ने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज नहीं है वह अपने क्षेत्र के मतदेय स्थल पर जाकर बीएलओ से प्रारूप 6 लेकर 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने युवा मतदाताओं से अपना नाम सूची में अवश्य दर्ज कराने का अनुरोध किया। इस दौरान घनश्याम ओली फाउंडेशन की ओर से मतदाता जागरूकता नुक्कड़ नाटक पेश किया गया।
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़े। रैली में राबाइंका, एलडब्ल्यूूएस भाटकोट, राबाइंका ऐंचोली, बियरशिबा, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, एशियन एकेडमी, सिटी, निखिलेश्वर, मल्लिकार्जुन, पीएनएफ आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली में एडीएम आरडी पालीवाल, सीईओ वीपी सिमल्टी, बाल विकास परियोजना अधिकारी राधिका ह्यांकी, जीएम डीआईसी कविता भगत, राजकुमार आदि थे। उधर, मुनस्यारी में एसडीएम केएन गोस्वामी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने भागीदारी की।
विज्ञापन