फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   school bus drunk driver arrested bus seized

Pithoragarh News: नशे में स्कूल बस दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार

Fri, 21 Apr 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 21 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
school bus drunk driver arrested bus seized
पिथौरागढ़। शराब के नशे में स्कूल बस दौड़ाकर बच्चों की जान जोखिम में डालने के आरोपी चालक को यातायात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बस को सीज करने के साथ ही चालक का डीएल निरस्तीकरण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि शुक्रवार को एक स्कूल की ट्रैवलर बस (यूके05पीए 169) का चालक 10 से अधिक बच्चों को स्कूल की छुट्टी होने पर घर छोड़ने जा रहा था। उसके बस को खतरनाक और तेज गति से चलाते देख यातायात पुलिस कांस्टेबल नरेश सिंह बिष्ट ने यातायात प्रभारी एसआई दरबान सिंह को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ बस का पीछा किया और टकाना तिराहे के पास रोक लिया।
विज्ञापन


जांच में बस चालक मूल रूप से झूणी एवं हाल निवासी रई पिथौरागढ़ के सचिन कुमार शराब के नशे में मिला। पूछताछ करने पर पता चला कि बच्चों को छुट्टी होने के बाद वह उन्हें घर ले जा रहा था। इसके बाद सभी बच्चे टकाना तिराहे पर उतर गए। पुलिस टीम ने चालक का जिला चिकित्सालय में मेडिकल कराया जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बस को एमवी एक्ट में सीज कर दिया। साथ ही चालक का डीएल निरस्तीकरण के लिए भेज दिया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वह स्कूल बस चालक के बारे में अवश्य जानकारी कर लें। अगर वह शराब पीकर वाहन चला रहा है या बच्चों से किसी भी प्रकार अभद्रता कर रहा हो तो उसकी सूचना 9411112982 या 112 नंबर पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed