फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Scattered cultural hues at Munsiyari Festival

मुनस्यारी महोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Scattered cultural hues at Munsiyari Festival
मुनस्यारी महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी महोत्सव में दूसरे दिन कई सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इससे पहले मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. वीके जोगदंडे ने सोमवार के कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

डीएम जोगदंडे ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे संस्कृति संरक्षण में मदद मिलती है। कहा कि महोत्सव पर्यटन की दृष्टि से बेहतर साबित होगा। उन्होंने महोत्सव संचालन में हरसंभव मदद देने को भरोसा दिलाया। डीएम ने महोत्सव स्थल पर लगे सरकारी स्टालों का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों से जानकारी हासिल की। डीएम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठाया। सांस्कृृतिक दलों के साथ ही स्कूली दलों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ठंड के बावजूद महोत्सव में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में एसडीएम भगत सिंह फोनिया, धारचूला के पुलिस उपाधीक्षक विमल कुमार आचार्य, बीडीओ अशीत आनंद समेत स्थानीय प्रशासन का पूरा अमला मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed