फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SBI's main branch ATMs worse than three months

एसबीआई की मुख्य शाखा का एटीएम तीन माह से खराब

Thu, 05 Jul 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। Updated Thu, 05 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
SBI's main branch ATMs worse than three months
एटीएम में कैश नहीं होने से स्वाइप कर कैश लेने के लिए एसबीआई के काउंटर में जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
 जिला मुख्यालय के मुख्य बैंक का एटीएम तीन माह से खराब पड़ा है। एटीएम के खराब होने से उपभोक्ताओं को रुपये निकालने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। बुधवार को बैंक में कैश होने के बावजूद एटीएम खराब होने से उपभोक्ताओं को कतार लगाकर स्वाइप के जरिए रुपये निकालने पड़े।  
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले में विभिन्न बैंकों के 49 एटीएम हैं। इनमें से 24 एटीएम पिथौरागढ़ शहर में हैं। सिमलगैर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर लगा एटीएम पिछले तीन माह से खराब पड़ा है। इससे उपभोक्ताओं को कैश निकालने के लिए दूसरे एटीएम के चक्कर काटने पड़ते हैं। इन दिनों एटीएम में कैश की कमी होने से ग्राहकों को और अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। बैंक खुला होने पर ग्राहकों को स्वाइप कर रुपये दिए जाते हैं लेकिन बैंक बंद होते ही उपभोक्ताओं को इस सुविधा से वंचित होना पड़ता है।
विज्ञापन


बुधवार को बैंक में कैश होने के बावजूद एटीएम खराब होने से उपभोक्ताओं को लाइन लगाकर स्वाइप के जरिए रुपये निकालने पड़े। लगभग सात सौ ग्राहकों ने स्वाइप कर रुपये निकाले। इधर बैंक के डिप्टी मैनेजर मुन्ना गिरी ने बताया कि एटीएम खराब होने की सूचना दी गई है। तकनीकी टीम के आने के बाद ही एटीएम में सुधार होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

..
सात एटीएम में पड़ा 2.30 करोड़ का कैश  
पिथौरागढ़। कैश की कमी से जूझ रहे पिथौरागढ़ जिले के लोगों को बुधवार से कुछ राहत मिलनी शुरू हो गई है। एसबीआई से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम जोशीमठ से 20 करोड़ रुपये की रकम एसबीआई में पहुंची। लंबे समय से कैश की कमी से जूझ रहे झूलाघाट, वड्डा, जीआईसी पिथौरागढ़, डिग्री कालेज, चिमस्यानौला, घंटाघर रोड और सिनेमालाइन के एटीएम में 2.30 करोड़ रुपये का कैश डाला गया। इससे लोगों को काफी राहत मिली।  कनालीछीना के एटीएम में भी बृहस्पतिवार से कैश मिलना शुरू हो जाएगा। उधर सड़कें बंद होने से मुनस्यारी में कैश की आपूर्ति नहीं हो सकी है। स्थानीय जनता कैश की कमी से जूझ रही है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed