फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Save Pithoragarh distributed leaflets to appeal

पिथौरागढ़ बचाओ अपील के पर्चे बांटे

Wed, 09 Dec 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 09 Dec 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन

जिले के नौजवानों ने पिथौरागढ़ संघर्ष समिति का गठन करते हुए नगर में पर्चों को बांटा। पिथौरागढ़ को आतंकियों के निशाने पर होने संबंधी खबरों के सामने आने के बाद यहां लोगों को सजग करने की मुहिम शुरू हो गई है। युवाओं ने बीस हजार पर्चे बांटने और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सजग करने का बीड़ा उठाया है।

विज्ञापन

पिथौरागढ़ संघर्ष समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी और संयोजक विक्रांत पुनेड़ा ने आज यह पर्चा डीएम और एसपी को भी दिया। पर्चे में आम जनता से अपील की गई है कि वह बाहरी प्रदेशों के किराएदारों का अनिवार्य रूप से तुरंत सत्यापन कराएं, कोई संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 100 पर डायल कर सूचना दें। सभी जनप्रतिनिधि, प्रधान और वार्ड मेंबर सत्यापन कराने से पहले संबंधित व्यक्ति की पूरी छानबीन कर लें, तभी उसको सत्यापन का प्रमाण दें। नगर में प्रवेश करने वाले ऐसे वाहन पर जरूर नजर रखी जाए जिसका नंबर बाहरी प्रांत का हो। सभी होटल मालिक किसी व्यक्ति को कमरा देने से पहले उसके परिचय का पूरा ब्योरा रख लें। नगर में लगे सीसीटीवी का पूरा सदुपयोग किया जाए। पुलिस इनके सहारे असामाजिक तत्वों पर नजर रखे। मोबाइल सिम का काम करने वाले व्यवसायियों से अपील की गई है कि बिना आईडी के किसी भी व्यक्ति को सिम न दिया जाए। आम लोगों से अपील की है कि नगर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी पर है। इस अभियान में अभिषेक बोहरा, मनीष कसनियाल, कवींद्र कोरंगा, वीरेंद्र कन्याल, हरीश बोहरा, हिमांशु मेहता, सूरज बिष्ट, हरीश बोहरा आदि लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed