फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Saurabh Gaharwar becomes Chief Development Officer of Pithoragarh

सौरभ गहरवार बने पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Saurabh Gaharwar becomes Chief Development Officer of Pithoragarh
डा. सौरभ गहरवार। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। गंगोलीहाट के संयुक्त मजिस्ट्रेट डा.सौरभ गहरवार पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी होंगे। डा.गहरवार शुक्रवार को पदभार ग्रहण करेंगे। पिथौरागढ़ की सीडीओ वंदना को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया गया है। डा.सौरभ गहरवार 2016बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अक्तूबर 2018 में गंगोलीहाट तहसील में बतौर संयुक्त मजिस्ट्रेट उनकी तैनाती हुई थी। पूर्व में रेडियोलॉजिस्ट रह चुके डा.गहरवार ने प्रशासनिक कार्यों के साथ ही गंगोलीहाट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दशक से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन कर क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और अन्य बीमारों के अल्ट्रासाउंड किए। उनके इस प्रयास से यहां की महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए एक सौ किमी दूर जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ नहीं जाना पड़ा। पिछले साल जून माह में शासन ने उनका स्थानांतरण चमोली कर दिया था। इससे नाराज होकर क्षेत्र की जनता सड़क पर उतर आई थी। जनता के विरोध के बाद झुकी सरकार को आखिरकार उनका तबादला आदेश रद्द करना पड़ा था।
विज्ञापन
--::. अस्पतालों में भी सेवाएं देता रहूंगा :: गंगोलीहाट। आईएएस डा.सौरभ गहरवार का कहना है कि गंगोलीहाट उनकी पहली तहसील रही है। इस क्षेत्र से मेरा लगाव हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि आगे भी पिथौरागढ़ से गंगोलीहाट आकर रविवार को अल्ट्रासाउंड करने का प्रयास करूंगा। ताकि यहां के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही जांच की सुविधा मिल सके और जिला मुख्यालय न जाना पड़े। उन्होंने पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड करने की बात कही। पिथौरागढ़ में रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। हर बुधवार को लोहाघाट से डा.एलएम रखौलिया यहां आकर अल्ट्रासाउंड करते थे। लॉकडाउन के बाद वह यहां नहीं आ रहे हैं। डा.गहरवार ने पिछले सप्ताह दो दिन महिला अस्पताल में भी गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए। उनका स्थानांतरण जिला मुख्यालय में होने से अब जिला अस्पताल में भी नियमित अल्ट्रासाउंड होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed