फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Satu-Aathun Festival in Soraghati

ओ बांज झुपरयाली बांज...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Satu-Aathun Festival in Soraghati
पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में आठूं खेल देखने उमड़ी भीड़। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
सोरघाटी (पिथौरागढ़) में श्री रामलीला प्रबंधकारिणी की ओर से आयोजित आठूं महोत्सव में चांचरी गायन के साथ ही लोक विधाओं से जुड़े कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। सोमवार को तमाम सांस्कृतिक दलों और स्कूलों के दलों ने आठूं में कार्यक्रम प्रस्तुत किए, इसके गवाह 10 हजार से भी अधिक लोग बने। आयोजन स्थल रामलीला मैदान खचाखच भरा था।
विज्ञापन

पांचवें दिन के कार्यक्रमों की शुरुआत स्कूली दलों की प्रस्तुतियों से हुई। टैगोर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हिलजात्रा का सुंदर मंचन किया। कीड्जी स्कॉलर्स होम, निखिलेश्वर चिल्ड्र एकेडमी, अक्षय भारती पब्लिक स्कूल, स्टेफर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने लोक विधाओं से जुड़े कार्यक्रमों का मंचन किया। इसके पश्चात सांस्कृतिक दलों ने चांचरी गायन किया। कुसौली से माधुरी बिष्ट, जीआईसी पिथौरागढ़ से जानकारी रावत, टकाना-पितरौटा से श्वेता बिष्ट, खड़कोट से रेखा जोशी के नेतृत्व में आए दल ने ओ बांज झुपरयाली बांज, सिलगड़ी का पाला चाला गिन खेलन्या बॉल, खोल दे माता धरम किवाड़ समेत तमाम बोलों के बीच चांचरी गायन किया।
विज्ञापन

वड्डा से नारायण सोराड़ी, कनालीछीना से सुरेश कोहली, बडोली से नवीन भट्ट के नेतृत्व में आए दल ने चांचरी से लोगों का मन मोह लिया। हुड़के की थाप पर हो रहे चांचरी गायन से लोग मंत्रमुग्ध हो जा रहे हैं। लोग तल्लीन होकर आठूं गायन सुन रहे हैं। कदम से कदम मिलाकर चांचरी नृत्य कर रहे महिला, पुरुषों को निहार रहे हैं। मंच संचालन उद्घोषक कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया और रेखा जोशी कर रहे हैं। मंगलवार को आठूं महोत्सव का समापन होगा। समापन दिवस पर तमाम दल आठूं गायन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग कर रहे सहयोग
आठूं महोत्सव के संचालन में श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, प्रबंधक नवीन भट्ट, सचिव राकेश शाह, उप सचिव राजेंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष दीपक नगरकोटी, अशोक पाटनी, प्रमोद पाटनी आदि जुटे हुए हैं।

गोविंदी त्यार मैतै को जोगि आ रयोछ...
मुवानी। मुवानी क्षेत्र में आठूं पर्व की धूम मची हुई है। लोग गांव-गांव में आठूं गायन कर रहे हैं। गोविंदी त्यार मैतै को जोगि आ रयोछ चिमटा चमाचम आदि बोलों पर झूम रहे हैं। सूनी, गुरना, गोबराड़ी, चिटगालगांव, सुरौली, धुरौली, गंगौरा, पीपलतड़ में लोग देर रात तक आठूं गायन का लुत्फ उठा रहे हैं।

थिरागढ़ में चल रहे सातूं-आठूं महोत्सव में आठूं खेल लगाते महिला-पुरुष। अमर उजाला

थिरागढ़ में चल रहे सातूं-आठूं महोत्सव में आठूं खेल लगाते महिला-पुरुष। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed