फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Satirized atrocities by staging Tomar Daake drama

Pithoragarh News: तोमार डाके नाटक का मंचन कर अत्याचारों पर किया कटाक्ष

Fri, 29 Mar 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 29 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Satirized atrocities by staging Tomar Daake drama
पिथौरागढ़। भाव राग ताल नाट्य अकादमी,संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के सहयोग से टकाना रामलीला मैदान में थियेटर साइन कलकत्ता की टीम ने तोमार डाके नाटक का मंचन किया गया। नाटक मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
विज्ञापन

नाटक मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ आईएएस नंदन कुमार, प्रकाश जोशी, राम सिंह, रेखा जोशी, पवन जोशी ने किया। सीडीओ ने कहा कि रंगोत्सव पिथौरागढ़ में रंगमंच को नया आयाम देगा। इस दौरान कलकत्ता के कलाकारों ने सुभोजीत बंधोपाध्याय की ओर से लिखित नाटक तोमार डाके नाटक का मंचन किया। नाटक में अलग विषयों पर होने वाले सामाजिक अत्याचारों पर अभिनय से कटाक्ष किया गया। उन्होंने नाटक मंचन के माध्यम से शिक्षा के प्रचार- प्रसार पर जोर दिया। भाव राग ताल नाट्य अकादमी के संस्थापक कैलाश कुमार ने कहा कि सिनेमा समाज का आइना होता है। आज के दौर में यह आइना काफी मैला हो चुका है, लेकिन रंगमंच ने समाज की अच्छाई और बुराइयों को बेहतर ढंग से सबके सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed