फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sarpanchs shout slogans against forest department

वन विभाग के खिलाफ सरपंचों ने की नारेबाजी

Sat, 28 Jul 2018 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 28 Jul 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
Sarpanchs shout slogans against forest department
पिथौरागढ़ वन विभाग कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते जिले भर के सरपंच - फोटो : अमर उजाला

जिला स्तरीय सरपंच गोष्ठी में पहुंचे वन सरपंचों ने वन विभाग कार्यालय पर नारेबाजी कर खूब हंगामा किया। वन विभाग के कर्मचारी भी सरपंचों के गुस्से को चुपचाप झेलते रहे।

विज्ञापन


जिले के दूरदराज के क्षेत्रों से करीब तीन सौ सरपंच शनिवार को जिला स्तरीय सरपंच गोष्ठी में प्रतिभाग करने पहुंचे थे। सरपंचों को विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि गोष्ठी तो शुक्रवार को विकास भवन में हो गई है। वन विभाग में प्रभागीय वनाधिकारी भी मौजूद नहीं थे। इस पर सरपंचों का पारा चढ़ गया और उन्होंने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोशित सरपंचों का कहना था कि उन्हें शनिवार को गोष्ठी की जानकारी दी गई थी। यदि गोष्ठी हो गई है तो उनमें कौन सरपंच मौजूद रहे, इसके बारे में बताया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर मनमानी का भी आरोप लगाया। कहा कि वह लोग दूरदराज के क्षेत्रों से बारिश एवं सड़कें बंद होने के बावजूद अपना समय और धन बर्बाद करके जिला मुख्यालय पहुंचे, लेकिन यहां उन्हें गोष्ठी पूर्व में ही होने की सूचना से मायूसी हुई। उन्होंने विभाग पर गुमराह करने का भी आरोप लगाया। इस दौरान जगत सिंह महरा, लक्ष्मण सिंह रौतेला, नीरज सिंह, कुंवर सिंह, प्रकाश चंद, होशियार सिंह, नवीन चंद्र धारियाल, सुुुुभाष सिंह, फकीर राम, भगवान सिंह, बबीता देवी, चंद्रकला आगरी, प्रयाग दत्त पांडेय, धन सिंह, त्रिलोक सिंह, राजेंद्र प्रसाद, रूप सिंह, देव सिंह, उदय सिंह डसीला आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed