फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   sarch abhiyaan

आतंकियों की तलाश को जंगल में चलाया सर्च अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
sarch abhiyaan
पिथौरागढ़ के सैन्य क्षेत्र में भारत-कजाकस्तान के संयुक्त युद्धाभ्यास के दौरान पोस्ट पर चेकिंग अ - फोटो : PITHORAGARH
भारत और कजाकस्तान के सैनिकों ने संयुक्त युद्धाभ्यास में जंगल में छिपे आतंकियों की तलाश को सर्च अभियान चलाया। इस दौरान सैनिकों को जंगल में अस्थायी बेस बनाने और आतंकी आपरेशनों को किस तरह अंजाम दिया जाए इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

संयुक्त युद्धाभ्यास में भारत की ओर से दो राजपूत रेजीमेंट और कजाकस्तान के 60-60 सैनिक भाग ले रहे हैं। सैन्य क्षेत्र में आयोजित अभ्यास में सेना अधिकारियों ने जवानों को जंगल में सफलतापूर्वक करने वाले अभियानों की जानकारी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों की तलाश में जंगलों में अस्थायी बेस कैंप बनाने, कैंप में सावधानीपूर्वक रहने, साथियों के अभियान में जाने के बाद किस तरह से कैंप की सुरक्षा की जाए इसके बारे में बताया। साथ ही आतंकी घटनाओं की रोकने के लिए चेक पोस्ट बनाना, पोस्ट को अलग-अलग जगह पर स्थापित करने का अभ्यास कराया गया।
अधिकारियों ने जवानों से कहा कि चेक पोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए। इससे आतंकियों में सुरक्षा बलों के खौफ का स्पष्ट संदेश जाना चाहिए। जवानों को चेक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की सघन तलाशी लेने, संदिग्ध सामग्री को कहां-कहां छुपाया जा सकता है, इसके बारे मेें बताया गया। साथ ही रात में घात लगाकर आतंकियों से किस तरह मौत के घाट उतारा जाए या उन्हें किस तरह कब्जे में लिया जाए इसके लिए भी प्रशिक्षित किया गया। बाद में दोनों सेनाओं का संयुक्त बास्केटबाल मैच का आयोजन किया गया।
फोटो 05 पीटीएच 12, 13, 14 पी

पिथौरागढ़ में भारत-कजाकस्तान के संयुक्त युद्धाभ्यास के दौरान पहाड़ियों पर चढ़ने की बारीकी सिखा?

पिथौरागढ़ में भारत-कजाकस्तान के संयुक्त युद्धाभ्यास के दौरान पहाड़ियों पर चढ़ने की बारीकी सिखा?- फोटो : PITHORAGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed