फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   sanyukt sangharsh morcha ne phanka deedeee ka putala

संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने फूंका डीडीए का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
sanyukt sangharsh morcha ne phanka deedeee ka putala
पिथौरागढ़ में संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने डीडीए और सरकार का पुतला फूंका। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के खिलाफ आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने दास कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बुधवार को संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक मोहन चंद्र भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में सरकार और डीडीए का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास प्राधिकरण के लिए सरकार ने चंदन राम दास की अगुवाई में कमेटी गठित की थी पर सरकार ने अब तक चंद्र राम दास की रिपोर्ट को लागू नहीं किया।
विज्ञापन

सरकार ने जनता को भ्रमित करने का कार्य किया है। मोर्चा के कोर कमेटी सदस्य सुशील खत्री ने कहा कि एक और सरकार प्राधिकरण में लोगों को छूट देने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ विकास प्राधिकरण मनमाने तरीके से लोगों को नोटिस भेज रहा है। इस मौके पर एडवोकेट आलोक चौधरी, राकेश वर्मा, डॉ. लोकेश जोशी, शंकर राम, सुरेश जोशी, नरेश बिष्ट, धीरज जोशी, कैलाश कठायत, विनय भाटिया, आशीष मटियानी, मदन सन्याल, राजू, मुजाहिद हुसैन, सुनील चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed