फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Santosh Singh, Deepika Samant stood first in 800 meter race.

Pithoragarh News: 800 मीटर दौड़ में संतोष सिंह, दीपिका सामंत रहे प्रथम

Wed, 13 Nov 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 13 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Santosh Singh, Deepika Samant stood first in 800 meter race.
केएनयू जीआईसी में कबड्डी प्रतियोगिता में दम दिखाती छात्राएं। 
पिथौरागढ़। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित विन विकासखंड के ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में तीसरे दिन अंडर-20 आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। केएनयू राइंका के खेल मैदान में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी राजेंद्र अवस्थी एवं प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने खेलों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में संतोष सिंह प्रथम, लोकेश सामंत द्वितीय, गौरव गिरी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दीपिका सामंत, ममता चंद, चांदनी ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुनीता पहले, बबली दूसरे और कविता तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में भूपेंद्र सिंह प्रथम, चंद्र सिंह द्वितीय, सागर रौतेला तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दीपिका, सुनीता, कविता क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। बालक-बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में ईश्वर सिंह, कविता पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बालिकाओं की 3000 मीटर दौड़ में निशा जोशी पहले, डोली दानू दूसरे और किरण दानू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला और चक्का क्षेपण में शिवानी पांडा प्रथम, भावना द्वितीय और शिल्पी तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका कबड्डी में सटगल पहले और गनकोट की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालकों की कब्बडी में नैनी प्रथम और दौला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि प्रथम स्थान पर चयनित सभी प्रतिभागी 16 नवंबर को जनपद स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed