{"_id":"65d780adaf632c5dae0a2ff3","slug":"sahastra-chandi-mahayagya-concludes-with-bhandara-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-110471-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भंडारे के साथ सहस्त्र चंडी महायज्ञ का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भंडारे के साथ सहस्त्र चंडी महायज्ञ का समापन
Thu, 22 Feb 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
कोटगाड़ी मंदिर सहस्त्र चंडी महायज्ञ में हवन करते लोग। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। कोटगाड़ी मंदिर में 10 दिन से चल रहे सहस्त्र चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति और भंडारे के साथ पारायण हो गया। 150 पंडितों ने देवी के 100 नित्य पाठ किए। व्यास राजेंद्र पांडेय ने दुर्गा माता के रोज की तरह सात लाख पाठ संपन्न कराए।
श्लोक के उच्चारण में कोई त्रुटि न हो इसके लिए उन्होंने संस्कृत के 52 विद्वान पंडितों से ही पाठ कराया। इसके बाद अग्नि हवन में घृत और तिल से पूर्णाहुति देने के बाद यज्ञ का पारायण और भंडारे का आयोजन किया गया।
महायज्ञ में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज कार्की, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कार्की, महासचिव राजेंद्र सिंह कार्की ने सभी का आभार जताया। वहां प्रकाश जोशी, शेखर पाठक, आलोक सत्याल, मनोहर सत्याल, जीवन पाठक, शंकर दत्त जोशी, बहादुर सिंह रौतेला, नरेंद्र रौतेला, केशव गिरी, तेज भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद