फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Running from one pump to another, getting more trouble and less fuel

Pithoragarh News: एक से दूसरे पंप की दौड़, परेशानी ज्यादा मिल रही ईंधन कम

Thu, 21 May 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 21 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Running from one pump to another, getting more trouble and less fuel
 पिथौरागढ़ में यूपीसीएल कार्यालय और रोडवेज स्टेशन के बीच जाम में फंसे वाहन। संवाद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में ईंधन संकट गहराने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। नगर के अधिकांश पंपों पर ईंधन खत्म हो गया है। कई लोग वाहनों में डीजल-पेट्रोल भराने के लिए पंपों के चक्कर काटते रहे लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ा। जिन पंपों पर ईंधन उपलब्ध था वहां भी लोगों के पसीने छूटे रहे। वाहनों की भीड़ से सड़कों पर जाम भी लगा जिससे दिक्कत और बढ़ गई।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से नगर के पंपों पर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नियमित नहीं है। बृहस्पतिवार को भी टनकपुर हाईवे पर हनुमान मंदिर के पास संचालित पंप में डीजल तो यूपीसीएल कार्यालय के पास संचालित पंप में पेट्रोल खत्म हो गया। लोग वाहनों में ईंधन भराने के लिए पंपों में तो पहुंचे लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। लोग ईंधन भराने के लिए बिण, जाजरदेवल दौड़े। वहां भी वाहनों की भीड़ से ईंधन भराने में उनके पसीने छूट गए।
विज्ञापन

कई वाहन चालकों को ईंधन मिला तो कई को निराश्श लौटना पड़ा। इन पंपों पर सड़क तक वाहनों की भीड़ से जाम लग गया इसमें स्कूल बसें, यात्री और निजी वाहन फंसे रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल जाम खोला तब जाकर यात्री गंतव्य के लिए रवाना हो सके। दिन में कई बार जाम की समस्या पैदा होने से यात्री और वाहन चालक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदि कैलाश यात्रियों को भी झेलनी पड़ रही ईंधन और जाम की समस्या
इन दिनों आदि कैलाश यात्रा का सीजन है। पिथौरागढ़ नगर और जिले के अन्य पंपों पर देशभर से आने वाले पर्यटकों को भी ईंधन संकट का सामना करना पड़ रहा है। पंपों पर पहले से भीड़ और जाम के कारण उनकी यात्रा का उत्साह भी प्रभावित हो रहा है। बरेली से अपने साथियों के साथ आदि कैलाश यात्रा पर जा रहे कैलाश शर्मा ने पेट्रोल पंप पर लगी भीड़ के बीच कहा कि किसी तरह तेल मिल जाए तो यात्रा का आनंद उठाएंगे। जाम में फंसे मध्य प्रदेश से आए योगेश सिंह ने कहा कि वाहनों की भीड़ से ईंधन मिलना मुश्किल है। आगे दूसरा पंप मिलेगा तो हमारी दिक्कत दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed