फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rumor-mongering will be tough on police

अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती से पेश आएगी पुलिस

Thu, 28 Jan 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Thu, 28 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 धारचूला पुलिस ने किसी भी संदिग्ध के पकड़े जाने की खबर को सिरे से खारिज किया है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा है कि समाज में भय पैदा करने वालों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
 थानाध्यक्ष बलवंत कांबोज ने कहा कि हाल के दिनों में संदिग्धों के पकड़ने जाने की कोई घटना नहीं हुई है। 26 जनवरी की चौकसी के चलते कुछ होटलों में चेकिंग के दौरान यात्रियों की आईडी जमा न होने की बात सामने आई थी।

विज्ञापन

बाद में होटलों में ठहरे लोगों ने थाने में आईडी जमा कर दी थी।
इसके अतिरिक्त कोई भी अवांछित गतिविधि पकड़ में नहीं आई। थानाध्यक्ष ने कहा कि संदिग्धों के पकड़े जाने की भ्रामक खबर सामने आने पर खुफिया एजेंसियों ने भी इस तरह की घटना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि कहीं पर कोई अवांछित व्यक्ति या वस्तु दिखाई देती है तो उसकी सूचना पुलिस को देना प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed