फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rs 21 lakh has been sanctioned for basic infrastructure in 17 schools in the border district

Pithoragarh News: 15 विद्यालयों के जर्जर शौचालयों का होगा कायाकल्प

Thu, 15 Oct 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 15 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Rs 21 lakh has been sanctioned for basic infrastructure in 17 schools in the border district
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के 17 विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के लिए 21 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें 15 विद्यालयों में छात्राओं के जर्जर शौचालयों की मरम्मत होगी जबकि दो विद्यालयों में सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के कई प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्राओं के लिए शौचालय या तो नहीं हैं या उनकी हालत बेहद खराब है। प्राथमिक विद्यालय निशनी, चिमतोली, मल्ला तांथर, जामुनी, नगतड़, कुरखेती, छिरकिला, जारा, मुकरम, जीबलगाड़, बालाजांगर, चौसाला, बेड़ीनाग और उच्च प्राथमिक विद्यालय लीमाभाट और ऐंचोली में यही स्थिति है।
विज्ञापन

अधिकतर शौचालयों में दरवाजे नहीं हैं, छत व दीवारें क्षतिग्रस्त हैं। इससे छात्राओं को इनका उपयोग करने में काफी परेशानी हो रही थी। विद्यालय प्रबंधन, छात्राएं और अभिभावक लंबे समय से इन जर्जर शौचालयों के सुधारीकरण की मांग कर रहे थे। अब विभाग ने इन शौचालयों की मरम्मत के लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालयों में बनेगी सुरक्षा दीवार
प्राथमिक विद्यालय गिरगांव और जामुनी में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। इन विद्यालयों में सुरक्षा दीवार न होने के कारण जानवर परिसर में घुस आते थे। वन्य जीवों का भी खतरा बना रहता था जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे थे। अब इन दोनों विद्यालयों में सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए छह लाख रुपये की धनराशि मंजूर की गई है।
--------------
विद्यालयों में बालिका शौचालयों की मरम्मत होगी। जल्द काम शुरू होगा। इससे छात्राओं को सहूलियत मिलेगी।
-तरुण कुमार पंत, सीईओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article