{"_id":"60903bdf8ebc3ebced7bb421","slug":"roof-of-jhulaghat-house-was-blown-away-due-to-darkness-pithoragarh-news-hld4233232185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ से झूलाघाट मकान की छत उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ से झूलाघाट मकान की छत उड़ी
विज्ञापन
मूनाकोट/झूलाघाट/पिथौरागढ़। रविवार शाम आए आंधी, तूफान और बारिश से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। बारिश से पनखोली में एक व्यक्ति के मत्स्य तालाब में मलबा आने आने से कई मछलियां मर गई हैं।
रविवार शाम बारिश से झूलाघाट पुरानी बाजार स्थित नीला देवी के मकान की छत की त्रिपाल उड़ गई। घर में पानी भरने से सारा सामान भीग गया। ग्रामीण बैंक के पीछे हिक्मत कुंवर के किराए के मकान की छत तूफान से उड़ गई। उसे बाद हुई बारिश से घर के अंदर रखा राशन और सामान खराब हो गया। छत उड़ते समय हिक्मत का परिवार घर के अंदर ही था। जो बालबाल बच गया। सीमा पुल शिवालय मंदिर के पास पीपल के पेड़ की टहनी गिर गई। जिस कारण मंदिर परिसर को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। ब्लॉक के पनखोली गांव में पीतांबर दत्त ने सरकारी योजना से मत्स्य तालाब बनाया है। इसमें मछली के बीज डाले गए हैं। बारिश से भारी मात्रा में मलबा तालाब में गिर गया। इस कारण मछलियां पर गईं। प्रधान नवीन चंद्र कापड़ी ने आपदा प्रबंधन विभाग से सहायता राशि की मांग की है।
मड़मानले में हुई भारी ओलावृष्टि
पिथौरागढ़। रविवार शाम जिले भर में बारिश हुई। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। मड़मानले क्षेत्र में बारिश के दौरान ओले भी गिरे। ओलों से फलदार पेड़ों और सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता किशोर धामी ने प्रशासन से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। (संवाद)