फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rohan from Maharashtra is traveling to 20 countries on foot and by lift

Pithoragarh News: पैदल और लिफ्ट लेकर 20 देशों की यात्रा कर रहे महाराष्ट्र के रोहन

Sat, 10 Feb 2024 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 10 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rohan from Maharashtra is traveling to 20 countries on foot and by lift
पिथौरागढ़। महाराष्ट्र निवासी 22 वर्षीय रोहन अग्रवाल ने वाराणसी के गंगा नदी के तट से यात्रा शुरू की है। वह पैदल और लिफ्ट लेकर ही यात्रा करेंगे। उनका लक्ष्य 15 से 20 देशों की यात्रा कर लोगों को अनेकता में एकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करना है। रोहन के प्रयासों की लोगों ने सराहना की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोहन अग्रवाल बागेश्वर, मुनस्यारी, धारचूला की यात्रा कर पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां से नेपाल में प्रवेश करेंगे। इससे पूर्व और बागेश्वर की यात्रा कर चुके हैं। रोहन अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने 25 अगस्त 2020 को नागपुर के से काशी गंगा नदी के तट पर पहुंचकर यात्रा करने का संकल्प लिया है। उन्होंने 20 देशों की यात्रा करने का संकल्प लिया है। नेपाल के बाद वह म्यामार, थाईलैंड, कंबोडिया, लाओस, वियतनाम, मलेशिया, सिंगापुर, चीन, हांगकांग, मकाऊ, मंगोलिया, रूस के साइबेरिया के ओमोयाकोम में यात्रा का समापन करेंगे। रोहन अग्रवाल का कहना है कि ओतोयाकोम दुनिया का सबसे ठंडा स्थान है। यहां तापमान माइनस 72 डिग्री सेल्सियस रहता है।
विज्ञापन

-------------
बी काॅम के छात्र हैं रोहन
पिथौरागढ़। रोहन अग्रवाल बी काॅम अंतिम वर्ष के छात्र हैं। वह ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं और पेपर भी ऑनलाइन ही देते हैं। रोहन का कहना है कि वह किसी भी हाल में यात्रा पूरी करके ही रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed