फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rocks in Bhatri village, 19 families surrounded by danger

भटेड़ी गांव में चट्टान दरकी, 19 परिवार खतरे से घिरे

Fri, 14 Jul 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Fri, 14 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Rocks in Bhatri village, 19 families surrounded by danger
झूलाघाट के मूनाकोट विकासखंड के भटेड़ी गांव में बारिश के दौरान दरकी चट्टान - फोटो : अमर उजाला

मूनाकोट विकासखंड के भटेड़ी गांव में बृहस्पतिवार रात हुई बारिश के दौरान एक चट्टान दरक गई। चट्टान टूटकर निकले पत्थर और मलबा गांव तक पहुंच गए हैं। इससे भटेड़ी गांव में 19 परिवार खतरे से घिर गए हैं। इनमें से ज्यादा खतरे से घिरे छह परिवारों ने मकान छोड़ दिए हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। इसे लेकर लोगों में भारी गुस्सा है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मूनाकोट विकासखंड के तल्ला भटेड़ी में लगातार हो रही बारिश के दौरान बृहस्पतिवार रात मट्योड़ा पहाड़ी से एक चट्टान टूटकर गिर गई। यह मलबा 19 मकानों तक पहुंच गया। सभी मकानों के आगे मलबा गिर चुका है। गांव में बना सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट भी टूट चुका है। कई जगह पानी की लाइन टूटी है। बिजली सप्लाई भी बंद है। गांव के महेश पंत ने इस घटना की सूचना राजस्व उपनिरीक्षक के माध्यम से विभाग को दी है, लेकिन अब तक राजस्व विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


गांव के सोहन सिंह गोबाड़ी ने बताया कि अब भी पहाड़ी से मलबा गिरने का खतरा बना है। इसी डर से रोहित सिंह गोबाड़ी, महेश पंत, गंगा पंत, शंकर भट्ट, वासुदेव भट्ट, कैलाश गोबाड़ी ने पड़ोस के गांव में शरण ले ली है, जबकि गांव में केशर राम, बलवीर राम, गजेंद्र राम, पप्पू राम, ललित राम, सज्जन राम, नरेंद्र राम, कुंदन सिंह, मुकुंद सिंह, दशरथ राम, लक्ष्मण सिंह, मोहन राम, किशन राम के घरों के पास मलबा आ गया है। गांव के पास से जिमतड़ तोक, मैगेडिया तोक और जोनाल तोक तक जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं। एसडीएम संतोष कुमार पांडे ने बताया कि पटवारी को मौके पर भेजा जा रहा है। अगर वास्तव में स्थिति खतरनाक है तो सभी परिवारों को बरसात तक अन्यत्र ठहरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ालू में चौमू देवता का मंदिर खतरे में घिरा
झूलाघाट। मूनाकोट विकास खंड के ही बड़ालू गांव में बेता पट्टी के पास चौमू देवता के मंदिर की दीवार बृहस्पतिवार रात हुई बारिश से गिर गई। साथ ही तेज बारिश के कारण मंदिर के कुछ हिस्सों को भी क्षति पहुंची है। गांव के ही नरेश कुमार ने इसकी सूचना आपदा प्रबंधन को दे दी है। साथ ही बड़ालू स्टेशन से अस्पताल को जाने वाले रास्ते पर भी दरारें आ गई हैं। अगर यह दीवार गिरती हैं तो अस्पताल जाने का रास्ता बंद हो जाएगा और सात मकान खतरे में आ जाएंगे। मलबे से पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग बंद होने का भी खतरा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिवाकर जोशी ने उपजिलाधिकारी और आपदा प्रबंधन विभाग सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed