फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rock cracks near Tawaghat, Dharchula-Gunji road remained closed for two hours

Pithoragarh News: तवाघाट के पास चट्टान दरकी, दो घंटे बंद रही धारचूला-गुंजी सड़क

Wed, 18 Oct 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 18 Oct 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Rock cracks near Tawaghat, Dharchula-Gunji road remained closed for two hours
धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में तवाघाट के पास बिना बारिश के दरकती चट्टान। संवाद
धारचूला/पिथौरागढ़। तवाघाट पुल के पास मंगलवार की शाम को अचानक चट्टान दरक गई। इससे धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग करीब दो घंटे तक बंद रहा। इस दौरान आदि कैलाश यात्री सहित स्थानीय लोग फंसे रहे। इधर बीआरओ ने तीन दिन से बंद सोबला-ढाकर सड़क को खोल दिया है। इससे माइग्रेशन से लौट रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

धारचूला-गुंजी सड़क धारचूला से गर्ब्यांग तक कई स्थानों पर चट्टानों को काटकर बनाई गई है। तवाघाट से आगे यह चट्टानें साफ मौसम में भी दरकती रहती हैं। मंगलवार की शाम को पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गया। इससे लगभग दो घंटे तक यातायात ठप रहा।
विज्ञापन

इस दौरान आदि कैलाश यात्री और स्थानीय लोगों के वाहन फंसे रहे। बीआरओ की ओर से मशीन से बोल्डर हटाने के बाद यातायात सुचारू किया गया। उधर पंगबावे में तीन दिन से बंद सोबला-ढाकर सड़क को बीआरओ ने खोल दिया है। बुधवार को सड़क खुलने से दारमा घाटी के 14 गांवों के ग्रामीणों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटखोला में 60 दिन से बंद है सड़क
धारचूला। दारमा घाटी के ग्राम चल के उप प्रधान दिनेश चलाल ने बताया कि ग्राम पंचायत दर के घटखोला में भूकटाव होने से सड़क दो माह से बंद पड़ी है। इसके कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने बताया कि दारमा घाटी के 14 गांवों में से दो ग्राम पंचायत सीपू और मारछा के लोग निचली घाटी में आ चुके हैं। अन्य 12 गांवों के लोग भी दो से तीन सप्ताह बाद निचली घाटी में आना शुरू कर देंगे। उन्होंने प्रशासन और बीआरओ से सड़क खोलने की मांग की गई है। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि घटखोला में जेसीबी सड़क खोलने के लिए लगा दी गई है। अधिकारियों ने दो से तीन दिन में सड़क खुलने की उम्मीद जताई है। संवाद
दो दिन बाद धूप खिलने से मिली राहत
पिथौरागढ़। दो दिन तक मौसम खराब रहने के बाद बुधवार को धूप खिली जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। उच्च हिमालयी क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार को जमकर बर्फबारी हुई थी। मुनस्यारी के लास्पा तक भी हिमपात हुआ था। हिमपात होने के कारण दारमा और व्यास घाटियों के गांवों कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। इसके अलावा निचले इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। संवाद

लादीगाड़ में निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर गिरा बोल्डर
टनकपुर (चंपावत)। निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर बुधवार को लादीगाड़ के पास पहाड़ से अचानक एक बोल्डर गिरने से मार्ग बाधित हो गया। बोल्डर को तोड़कर हटाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन समाचार लिखे जाने तक मार्ग बड़े वाहनों के लिए सुचारू नहीं हो सका था। इस निर्माणाधीन सड़क पर टनकपुर से चूका तक आवाजाही होती है। फिलहाल बोल्डर के एक हिस्से को तोड़कर जीप के गुजरने लायक रास्ता बना दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed