{"_id":"65c66b11042c0f0f5b0b23d6","slug":"roadways-bus-was-filled-with-water-and-transported-from-baluwakot-to-paleta-74-km-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-110020-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बलुवाकोट से पलेटा 74 किमी तक रोडवेज बस को पानी भरकर पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बलुवाकोट से पलेटा 74 किमी तक रोडवेज बस को पानी भरकर पहुंचाया
Fri, 09 Feb 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
पलेटा के पास खराब पड़ी पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज बस। संवाद
पिथौरागढ़। उत्तराखंड परिवहन निगम की खटारा बस कब कहां किस वक्त खराब हो जाएं कोई पता नहीं। दिल्ली से धारचूला जा रही रोडवेज बस की बलुवाकोट के पास वाटर बॉडी की बेरिंग खराब हो गई। उस समय बस से यात्रा कर रहे 10 सवारियों को टैक्सी से 18 किमी की यात्रा करनी पड़ी। चालक और परिचालक ने यहां मैकेनिक को बुलाकर उसे ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ डिपो की सेरघाट- दिल्ली चलने वाली बस संख्या यूके07 पीए 4187 दिल्ली से धारचूला की सवारियां लेकर धारचूला की ओर जा रही थी। अचानक बस के वाटर बॉडी टैंक से पानी निकलने लगे और गाड़ी गर्म होने लगी। चालक परिचालक ने देखा तो बस के वाटर बॉडी टैंक से पानी लीक हो रहा था। बलुवाकोट में बड़ी गाड़ी का मैकेनिक नहीं होने से बस का वाटर बॉडी टैंक सहीं नहीं हो पाया।
रोडवेज बस में सवार धारचूला जाने वाले 10 यात्रियों को टैक्सी से धारचूला भेजा गया। चालक परिचालक किसी तरह बलुवाकोट से पलेटा तक 74 किमी का सफर वाटर बाडी टैंक में जगह-जगह पानी डालकर किया। इसके बाद बस यहां से आगे नहीं बढ़ पाई। रोडवेज के चालक और परिचालक ने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। परिवहन निगम मैकेनिक भेजकर बस को ठीक करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
मुश्किल से मंजिल में पहुंचती हैं रोडवेज बस
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ डिपो की खटारा और पुरानी हो चुकी रोडवेज बस मुश्किल से ही मंजिल पर पहुंचती हैं। आए दिन रास्तों में बसों के खराब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने परिवहन निगम से अच्छी बस उपलब्ध कराने की मांग की है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -
पिथौरागढ़ डिपो में 56 बस एक भी सही स्थिति में नहीं
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ डिपो में वर्तमान में 56 रोडवेज बस हैं। एक की भी स्थिति ठीक नहीं है। परिवहन निगम लगातार सरकार से नई बस की मांग कर रहा है। इसके बाद भी सरकार का परिवहन निगम की ओर ध्यान नहीं है। संवाद
-- -- -- -- -
इनसेट कोट-
बस के वॉटर बॉडी टैंक में खराबी आ गई थी। बस को ठीक करने के लिए मैकेनिक को भेजा गया है। जल्द बस ठीक हो जाएगी।
रविशेखर कापड़ी, एआरएम पिथौरागढ़।